दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम ने छापा मारा। इतना ही नहीं दिल्ली सहित देशभर में 21 ठिकानों पर छापा मारा गया है। यह मामला दिल्ली की विवादास्पद एक्साइज पॉलिसी से जुड़ा है। बता दें कि सीबीआई पहुंचने की जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी। सिसोदिया ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
बताया जा रहा है कि एक्ससाइज विभाग के कई अफसरों के इस सर्च में मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों नई शराब नीति को लेकर मनीष सिसोदिया जांच के घेरे में आ गए थे। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की थी।