नई दिल्ली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जेएनयू इकाई जेएनयू प्रशासन के छात्रों ने सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। यह पूरा हंगामा एबीवीपी के छात्रों के द्वारा किया गया है। दरअसल एबीवीपी के छात्रों का आरोप है कि जेएनयू भारत के भले ही टॉप यूनिवर्सिटी में आती हो, लेकिन यहां की जो मूलभूत सुविधा है। वह बद से बदतर होती जा रही है। यहां कई हॉस्टल में पानी की काफी दिक्कत है। पानी के कूलर में मरी हुई छिपकली मिलती है। इतना ही नहीं कर्मचारियों का वेतन छात्रों को मिलने वाले फैलोशिप के अलावा इस कैंपस में किसी भी कार्यक्रम के लिए अगर परमिशन लेनी हो तो उसमें लंबा वक्त लगा दिया जाता है।
छात्रों का आरोप है कि मौजूदा जेएनयू प्रशासन छात्रों के अधिकार का हनन कर रहा है। दरअसल ऐसे ही कई सारे मुद्दों के साथ एबीवीपी के छात्र संघ 12 अगस्त से कैंपस में लगातार प्रदर्शन कर रहा हैं। बड़ी मुश्किल से रेक्टर अपनी गाड़ी तक पहुंचे लेकिन छात्रों ने पूरे गाड़ी पर कब्जा कर लिया। काफी देर तक रेक्टर गाड़ी में बैठे रहे, लेकिन छात्रों ने गाड़ी आगे नहीं बढ़ने दिया। इस पूरे प्रदर्शन के दौरान छात्र और स्थानीय सुरक्षाकर्मियों में कई बार झड़प भी हुई, लेकिन बावजूद इसके एबीवीपी के छात्र लगातार प्रदर्शन करते रहे।