दिल्ली: बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि 15 अगस्त से ठीक पहले दिल्ली में दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान जो आतंकी पकड़े गए। उसे आम आदमी पार्टी के नेता विपिन जाखड़ ने अपने किराए के मकान में रखा हुआ था। साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल से विपिन जाखड़ से करीबी की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जो अरविंद केजरीवाल हमेशा से देश के टुकड़े गैंग और भारत के तमाम आतंकी ऑपरेशन के खिलाफ बोलते रहे हैं। उनका खुद आज पर्दाफाश हो रहा है कि वह किस तरह से आतंकी से मिले हुए हैं।
बग्गा ने विपिन जाखड़ कि अरविंद केजरीवाल और दूसरे नेताओं के साथ कुछ तस्वीर भी दिखाई और साफतौर पर आरोप लगाया कि विपिन जाकर अरविंद केजरीवाल का बेहद ही खास था। जिससे पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। बग्गा ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि नजफगढ़ के नांगली इलाके में विपिन जाखड़ ने कुछ दिन पहले ही एक मकान किराए पर लिया। क्योंकि आसपास के लोग उसे जानते थे, तो उसे किराए का मकान मिल भी गया और किराए का मकान लेने के दौरान विपिन जाखड़ ने बताया था कि इस मकान में वे खुद रहेंगे। लेकिन खुद रहने की बजाय उसमें आतंकियों को ठहराया गया था। भगा ने कहा कि यह आतंकी 15 अगस्त पर दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट करने वाले थे।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा कि आखिर आपने और आप के गुरु कौन हैं और कितने आतंकवादियों को पनाह दे रखा है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर अरविंद केजरीवाल को सामने आकर बताना चाहिए। साथ ही उन्हें माफी भी मांगनी चाहिए। बग्गा ने बताया कि उन्होंने इन तमाम बातों की जानकारी खुद विपिन जाकर की गिरफ्तारी के बाद अपने कार्यकर्ताओं को नांगली भेज कर पता करवाया था। अब देखना यह होगा कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी क्या सफाई देती है।