एक बार फिर इस बीजेपी नेता ने CM केजरीवाल पर कसा तंज, जानिए क्या कहा    

admin

दिल्ली: बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी का सोशल मीडिया अकाउंट विदेशों से ऑपरेट हो रहा है, जो राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी का सोशल मीडिया अकाउंट कतर कनाडा और यूएसए चलाया जा रहा है। और वहीं बैठे लोग यह तय करते हैं कि अरविंद केजरीवाल को कब क्या बोलना है, कितना बोलना है किसके खिलाफ बोलना है और किस के समर्थन में बोलना है।

सिरसा ने कहा कि केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के कई सीनियर लीडर चाहे राघव चड्ढा हो चाहे। कई दूसरे नेता उनकी तमाम रणनीति वहां बैठे लोग ही तय कर रहे हैं। अब इस खुलासे के बाद इतना तो तय है कि केजरीवाल या उनके दूसरे लीडर कब क्या बोलेंगे, क्या लिखेंगे यह कतर में या कनाडा में बैठे लोग तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इन देशों में बैठे लोगों को हवाला के जरिए पैसे भिजवा रहे हैं। यह सारे सवाल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *