नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक महिला सब इंस्पेक्टर ने ऐसी बहादुरी दिखाई कि हर कोई देख दंग रह गया। दरअसल थाना कमला मार्केट में तैनात सब इंस्पेक्टर किरण सेठी ने घायल होने के बावजूद एक कथित स्नैचर को गिरफ्तार किया। यह आरोपी कथित रूप से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर अपने साथी के साथ भाग रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से स्नेचिंग किया फोन भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने बताया कि 14 अगस्त को शाम करीब 7 बजे शिकायतकर्ता आशीष पटेल कमला मार्केट बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। अचानक दो लड़के उनके पास आए और उनमें से एक ने उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। तभी महिला सब इंस्पेक्टर किरण सेठी ने स्नैचरों को भागते हुए देखा। तभी चोर का पीछा करते पुलिसकर्मी घायल भी हो गईं, लेकिन उसने बहादुरी से स्नैचर को पकड़ लिया। इस मामले में एफआईआर आईपीसी की धाराओं 356/411/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
