बेरहम पति ने छह माह की गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट

admin

गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक दिल दहला देने घटना सामने आई है। यहां एक पति ने इंसानियत की हद ही पार कर दी। उसने अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी को भी नहीं छोड़ा। उसने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के गांव मोरटी में सोमवार तड़के 3 बजे आरोपी पति ने छह माह की गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

हत्या करने के बाद वह सुबह थाने पहुंचा और पुलिस से बोला मुझे गिरफ्तार कर लो। पुलिस ने जब आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर तो पता चला उसने अवैध संबंध के चलते अपनी पत्नी को मार डाला। 6 साल पहले तनु की शादी नंदग्राम के मोरटी निवासी अंकित पाल से की थी। मृतक तनु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *