Independence Day: PM बोले- तिरंगे को सलामी देने के लिए पहली बार किया गया इस तोप का इस्तेमाल

admin

दिल्ली: देश की आजादी के 75 साल बाद पहली बार लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने के लिए ‘मेड इन इंडिया’ (भारत में निर्मित) तोप का इस्तेमाल किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संबोधन में यह भी कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज का जन आंदोलन है जिसे सबको मिलकर आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि जिस आवाज को सुनने के लिए हमारे कान तरस रहे थे। आज 75 साल के बाद वो आवाज सुनाई दी है। आत्मनिर्भर भारत, ये सरकारी एजेंडा या सरकारी कार्यक्रम नहीं है। ये समाज का जन आंदोलन है, जिसे हमें आगे बढ़ाना है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं पांच-सात साल के छोटे बच्चों को भी सलाम करता हूं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *