Independence Day: CM केजरीवाल ने फहराया तिरंगा, 500 तिरंगे लगाने का लक्ष्य पूरा

admin

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इससे पहले, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 500वां ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा,” हमारा मकसद था कि लोग जब अपने घर से बाहर निकले तो दिन में 3-4 बार उनको तिरंगे के दर्शन हों। जब हम तिरंगा देखते हैं तो दिल में देशभक्ति जाग जाती है। आज दिल्ली में 500 तिरंगे लग चुके हैं।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *