75th Independence Day: PM मोदी बोले- मैंने महात्मा गांधी का सपना पूरा करने के लिए खुद को समर्पित किया

admin

दिल्ली: देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव में हर ओर घर, ऑफिस, पार्क आदि में तिरंगा लहराया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहन किया और देश को संबोधित किया। मोदी ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। इसके बाद वे राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। फिर लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया।

लालकिला पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!’

उन्होंने कहा कि 25 साल के भीतर विकसित भारत बनाएंगे। पीएम ने कहा कि यह नए संकल्प के साथ नई दिशा की ओर कदम बढ़ाने का दिन है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आपका साथ चाहिए। आपसे भ्रष्टाचार से लड़ने की शक्ति चाहिए। पीएम ने कहा कि जिन्होंने देश को लूटा, उन्हें लौटाना होगा। बैंक लूटनेवालों की संपत्ति जब्त हो रही है। पीएम ने कहा कि परिवारवाद से प्रतिभा को नुकसान होता है। हमें अपनी संस्थाओं की ताकत का एहसास करने के लिए, योग्यता के आधार पर देश को आगे ले जाने के लिए ‘परिवारवाद’ के खिलाफ जागरूकता बढ़ानी होगी।

नरेंद्र मोदी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर लाल किले से देश के नाम संबोधन में नारी शक्ति का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने जहां नारी सशक्तिकरण को बढ़ाने की बात की। वहीं उनकी नजर देश की आधी आबादी के विकास पर भी रही। माना जा रहा है कि पीएम मोदी 2024 में महिलाओं के वोट बैंक के जरिए जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेंगे। ताकि इनका फायदा उन्हें चुनावों में हासिल हो सके। इसलिए आज हर राजनीतिक दल महिलाओं के वोट बैंक को साधने की कोशिश में जुटा हुआ नजर आ रहा है।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *