दिल्ली: दिल्ली में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। दिल्ली में रविवार को बारिश की संभावना है जबकि मौसम विभाग ने तीन दिन तक बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
बता दें कि शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 62 से 83 फीसदी रहा। अधिक उमस के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। इस कड़ी में रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में राहत की बौछार पड़ सकती हैं। वहीं, अगले तीन दिनों तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।