देश भक्ति के रंग में रंगी नजर आई यह महिलाएं, कुछ इस अंदाज में गाया गाना

admin

दिल्ली: हमारे देश के लोग इस समय देश भक्ति के रंग में इस कदर डूब गए हैं कि हर कोई अपने अपने तरीके से तिरंगे के शान में कार्य कर रहा है। आजादी के 75 वें साल को अमृत महोत्सव के रूप में इस साल देश में मनाया जा रहा है। इस तरह का जोश आज से पहले देश ने कभी नहीं देखी होगी। हर कोई इस स्वतंत्रता दिवस को अपने जीवन का यादगार पल बनाने में लगा हुआ है।

अमृत महोत्सव के देश में हर जगह तिरंगा वितरण किया जा रहा है। इसी के तहत आज वसंतकुंज पूर्व पार्षद मनोज महलावत सैकड़ों तिरंगा लेकर किशनगढ़ गांव पहुंचे और लोगों को तिरंगा वितरण किया। तभी पार्षद की माता जी मौसी ताई एवं अन्य महिलाएं वहां पहुंच गईं और वो भी लोगों को तिरंगा वितरण करने लगी। ये महिलाएं देश भक्ति के रंग में इस कदर डूब गई कि तिरंगा वितरित करते-करते अपने हरियाणवी भाषा की पारम्परिक देश भक्ति गाना गाने लगी।

आते जाते लोग यहां आकर तिरंगा ले रहे थे और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। पार्षद द्वारा तिरंगा वितरण के कारण आज किशनगढ़ के हर घर पर तिरंगा लहरा रहा था। आपको बता दें पूर्व पार्षद मनोज महलावत पिछले कई दिनों से इसी तरह से अलग-अलग इलाकों में जाकर मुफ्त में लोगों को तिरंगा वितरण कर रहे हैं। अभी तक वो कई हजार तिरंगे वितरण कर चुके हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *