दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर एक बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहां एक 72 साल के एक बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला दर्जकर चल रही है। मृतक की जेब से उसने एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, यह शख्स कानपुर का रहने वाला था और इस हफ्ते की शुरुआत में अपने एक रिश्तेदार के घर रहने के लिए गुड़गांव आया था। इतना ही नहीं मृतक ने पहले एक अन्य मेट्रो स्टेशन से यात्रा की और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर उतरा। यहां वह स्टेशन पर आ रही ट्रेन के सामने कूद गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले का पता उस समय लगा जब पुलिस ने उसकी जेब से एक नोट बरामद किया। जिसमें लिखा हुआ था कि उनके बच्चे विदेश में बस गए हैं। कुछ दिन पहले देश आए उनके एक बेटे ने उसे गुड़गांव में एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया था। पुलिस ने मृतक के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है। इस घटना के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।