खतरे के निशान से ऊपर बह रही है यमुना, लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की चेतावनी

admin

दिल्ली: पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के बाद राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुना के जलस्तर के साथ ही पानी तेजी से यमुना खादर में रहे लोगो की झुग्गी बस्तियों में घुसने लगा है। झुग्गी बस्ती में पानी घुसने से अफरा-तफरी का माहौल है।

लोग झुग्गियों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। मीडिया की टीम यमुना खादर के हालातों का जायजा लेने पहुंची तो बाढ़ से प्रभावित लोगों से बातचीत की तो लोगों ने अपना दर्द बयां किया। लोगों ने बताया कि दोपहर के वक्त तेजी से यमुना का जलस्तर और देखते ही देखते पानी झुग्गी बस्तियों में घुस गया। उन्हें अपना सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। लोगों ने बताया कि वह लोग अपना सामान निकाल कर सुरक्षित जगह जाने में जुटे हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि सरकार की तरफ से उन्हें अलर्ट नहीं किया गया। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि अलर्ट दिया गया था, लेकिन उन्हें लगा कि इतनी जल्दी पानी नहीं पहुंचेगा। लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से फिलहाल उनके लिए कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है। वह लोग ऊंचे स्थानों पर तो पहुंच गए हैं लेकिन यहां ना तो टेंट की व्यवस्था है ना ही उनके पास कोई खाने-पीने का सामान आपको बता देंगे। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया है माना जा रहा है कि रात तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *