दिल्ली (अनिल): दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां यमुना में डूब कर युवक की मौत हो गई। बता दें कि शुक्रवार रात को ही यमुना में हरियाणा से छोड़ा हुआ पानी दिल्ली पहुंच गया है। खतरे के निशान से ऊपर यमुना का पानी पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक दीपक नाम का युवक अपनी पत्नी के साथ उसके घर रक्षाबंधन के दिन आया था। यमुना का जलस्तर बढ़ने की जानकारी उसे मिली तो वह बढ़े हुए पानी को देखने गया। इसी बीच वह यमुना में भी उतर गया लेकिन अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और गहरे पानी में दीपक डूब गया। आनन-फानन में लोगों ने उसको निकाल कर जब बुराड़ी अस्पताल पहुंचाया, तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक का नाम दीपक है जो कि बुराड़ी के समता बिहार का रहने वाला था और प्रधान एनक्लेव में अपनी ससुराल में आया हुआ था। एक छोटी सी लापरवाही के चलते अपनी जान से हाथ धो बैठा और अब परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और लगातार जांच जारी है। इस हफ्ते के सामने आने के बाद अब हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है कोई भी यमुना के नजदीक ना ।