भारत के हर बच्चे की जुबान पर है यह भाई-बहन का गाना, Social Media  पर भी मचा रहा धूम

admin

दिल्ली: भारत 75वां आजादी दिवस मना रहा है जिसको लेकर पूरे देश भर में उत्साह है। अमृत महोत्सव को लेकर अलग-अलग कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है। देश भर में हर घर तिरंगा मुहिम भी चलाई जा रही है जिसको लेकर देश वासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर हर घर तिरंगा मोहिम 13 से 15 अगस्त तक चलाई जा रही है और हर भारतवासी आजकल दो गानों पर झूम रहा है।


एक गाना सोनू निगम की ओर से गाया गया है जब भी दूसरा थीम सॉन्ग लुधियाना के जॉय और अतुल स्टूडियो में तैयार किया गया है। इसको मिथुन और रेनू ने गया है जो दोनों भाई बहन हैं और सुरीली आवाज के मालिक हैं। इस गाने को लेकर 20 दिन की सख्त मेहनत के बाद तैयार किया गया है, इसको राष्ट्रीय स्तर पर भारत की कल्चरल अफेयर्स मंत्रालय की ओर से मान्यता देकर पूरे देश भर में रिलीज किया गया था। इसको लेकर अब पूरे देश में एक चैलेंज चल रहा है जिस पर सभी भारतीय नाच रहे हैं। अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *