AIIMS मेडिकल के स्टूडेंट की मौत से छात्रों में दिखा आक्रोश, जमकर की नारेबाजी

admin

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल एम्स अस्पताल में पढ़ रहे अभिषेक मालवीय की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभिषेक मालवीय 2021 बैच का इंस्टिट्यूट में छात्र था, लेकिन आज साथी छात्र की मौत के बाद एम्स अस्पताल के छात्र काफी आक्रोश में दिखे और उन्होंने एम्स प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। छात्रों की मांग है कि अगर स्टूडेंट को हॉस्टल में भर्ती करा दिया गया होता तो शायद आज उसकी जान बच जाती। छात्र बाहर रह रहा था जब उसकी तबीयत बिगड़ी जब ज्यादा हालत खराब हो गई, तब हमने उसे हॉस्पिटल लेकर आ पाए लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

अमित की मौत के बाद मेडिकल स्टूडेंट ने एम्स डायरेक्टर ऑफिस में जमकर हंगामा काटा और एम्स प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा है कि हमने कई बार लिखित में एम्स प्रशासन से हॉस्टल की बात कही है लेकिन हमें हॉस्टल मुहैया नहीं कराया जा रहा। यह हम ही जानते हैं कि हमारा साथी हमसे हमें छोड़ कर चला गया एम्स प्रशासन बिल्कुल भी हमारी बात सुन नहीं रहा है। कई बार हम लिखित में भी शिकायत कर चुके हैं। फर्स्ट और सेकंड ईयर बैच के एक भी छात्र को हॉस्टल नहीं दिया गया है, जबकि छात्रों की मांग है कि हमें हॉस्टल में रहने की व्यवस्था की। आज जो कुछ भी हुआ है हम इसे एम्स प्रशासन पर ही जिम्मेदार मानते हैं कहीं ना कहीं यह की तरफ से हत्या की गई है ऐसा आरोप छात्र लगा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *