अमित शाह ने पत्नी के साथ फहराया तिरंगा, ITBP ने लद्दाख में दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी

admin

दिल्ली: देशभर में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान की गूंज सुनाई देने लगी है। घरों-घरों में राष्ट्रीय ध्वज की खूशबू महकने लगी है। भारत इस साल आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। क्योंकि 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे हो रहे हैं, इसी को सेलिब्रेट करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम शुरू की गई है।

’हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर से हुई है। शाह ने आज अपने घर से भारत के राष्ट्रीय ध्वज को लहराकर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का औपचारिक रूप से आगाज किया। उन्होंने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा लहराकर इस मुहिम की शुरुआत की। वहीं दूसरी तरफ लद्दाख में 18400 फीट की ऊंचाई पर भारतीयों जवानों ने भी राष्ट्रीय ध्वज लहराया।

 

बता दें कि आजादी के इस अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए देशवासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई है। इस अभियान के तहत 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का टारगेट सरकार ने रखा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *