दिल्ली में सरेआम गुंडागर्दी! जमकर की फायरिंग, CCTV  फुटेज आई सामने

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में लड़कों के झुंड ने हंगामा के साथ-साथ सरेआम फायरिंग की। हंगामे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि 20 से ज्यादा की संख्या में लड़कों का झुंड वजीराबाद थाना क्षेत्र की रमेश त्यागी कॉलोनी में पहुंचा। वह जहां दीपक नाम के एक 21 साल के युवक की तलाश में यह झुंड आया था। दीपक अपने घर पर नहीं मिला और उसका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद जब यह आवारा लड़कों का झुंड वापिस जाने लगा तो इस झुंड ने सरेआम फायरिंग करनी शुरू कर दी और गली में दूर तक फायरिंग करते हुए गए।

रास्ते में जो भी राहगीर इन्हें मिला उन राहगीरों की पिटाई कर दी। कई दुपहिया वाहन भी जो घरों के आगे खड़े थे उनमें भी तोड़फोड़ की। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह बताया कि दिल्ली पुलिस को बीती रात 11:15 पर इस हंगामे की कॉल मिली थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और सात आरोपियों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन इस तरह से 20 से ज्यादा युवकों का झुंड सरेआम गलियों में गुंडागर्दी करता है यह दिल्ली की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।

 

 

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *