दिल्ली (कमल कुमार): 15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। जहां पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। व्यापक सुरक्षा इंतजाम को लेकर प्रभावी तरीके से तैयारी चल रही है। सरकार आगामी आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर जनता को प्रोत्साहन करने में लगी हुई हैं। जहां एक तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है वहीं दूसरी और आतंकी संगठन देश को अंधकार की तरफ ले जाने के लिए षंडयत्र रच रही हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
दिल्ली के आनंद विहार इलाके से पुलिस को 2 हजार से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक गन हाउस के मालिक सहित 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। 15 अगस्त से पहले इतनी बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूसों की बरामदगी पुलिस के लिए भी अहम मानी जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इतने सारे कारतूस एकसाथ कहां से आए और इनका कहां इस्तेमाल होना था।