एकता
दिल्लीः देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। शहर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर मास्क की वापसी हो गई है।
बुधवार को हुई डीडीएम की बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अगर कोई मास्क लगाने के अनिवार्य नियम का उल्लंघन करता है तो उस पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।