दिल्ली (मनोरंजन कुमार): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा को लेकर ना सिर्फ बीजेपी नेता बल्कि जिला प्रशासन भी पूरी तरह से इस अभियान को सफल बनाने में जुटा हुआ है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देशभर में जोश है और पीएम मोदी द्वार हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के आह्वान को बीजेपी गंभीरता से ले रही और घर-घर कॉलोनी जाकर ना सिर्फ तिरंगा बांट रहे बल्कि मोदी जी के अभियान का महत्व भी बता रहे।
जनकपुरी इलाके में बीजेपी नेता और जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद ने अलग-अलग कॉलोनी में जाकर लोगों के बीच तिरंगा। इसी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए एकतरफ राजौरी गार्डन के एसडीएम आशीष कुमार की अगुवाई में आसपास के मार्केट और कॉलोनी के प्रेसिडेंट की एक मीटिंग बुलाई गई। उनमें झंडा भी वितरित किया गया ताकि आजादी के इस पावन अमृत महोत्सव के मौके पर लोग अपने घरों में झंडा लहरा सकें।