दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के रोहिणी जोन में नगर निगम के एजुकेशन विभाग ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान अलग-अलग संगठनों व स्थानीय लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया। दरअसल इन यात्राओं का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव प्रोग्राम के तहत किया जा रहा है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद नगर निगम भी जगह-जगह पर तिरंगा यात्रा निकाल रहा है तथा लोगों को भी अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार की यात्रा रोहिणी नगर निगम के जोन कार्यालय से शुरू हुई। इस दौरान यात्रा में नगर निगम के अधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र और अध्यापक भी शामिल हुए। यात्रा मुख्य सड़क से होते हुए मधुबन चौक तक पहुंची तथा उसके बाद अवंतिका मार्केट तक गई। इस दौरान जहां जहां से भी यात्रा गुजरी लोगों ने भरपूर स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि इस तरह की यात्राएं लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि इस तरह के कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा आयोजित होने चाहिए।
दिल्ली में निकली ‘तिरंगा यात्रा’, सैकड़ों लोगों का लगा जमावड़ा
Leave a comment