दिल्ली (कमल कुमार कंसल): दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ‘विभाजन की भयावहता स्मरण दिवस’ पर एक प्रदर्शनी लगाई गई है। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बुधवार सुबह 11 बजे डीएमआरसी के निदेशकों और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में इस प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन किया।
डीएमआरसी के मुताबिक विभाजन की भयावहता स्मरण दिवस की परिकल्पना उन लाखों लोगों की पीड़ा, कष्ट और दर्द दिखाने के लिए की गई है जिन्होंने विभाजन की पीड़ा झेली थी। यह देश को पिछली सदी में बहुत बड़ी संख्या में मानव आबादी के विस्थापन की याद दिलाती है, जिस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रदर्शनी का आयोजन । मेट्रो के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी में विभाजन का दंश दिखाते हुए दस्तावेज, अखबारों के आलेख, कार्टून तस्वीरें इत्यादि प्रदर्शित की गई हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को अपने प्राण गंवाने पड़े थे। यह प्रदर्शनी 10 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इसी तरह की एक प्रदर्शनी कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर भी लगाई गई है। देश के 75वें स्वतंत्रता वर्ष को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।