राजस्थान में करोड़ों के विदेशी कोयले को ऐसे चुरा रहा था शातिर गैंग, CID क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़

admin

बाड़मेर (एकता): राजस्थान में एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, जो करोड़ों के विदेशी कोयले को चुरा रहा था। बता दें कि ये शातिर गैंग गुजरात पोर्ट से राजस्थान के रास्ते उत्तरी राज्यों में कोयले की चोरी का खेल रच रहा था। मीडिया सूत्रों के अनुसार जयपुर क्राइम ब्रांच की 11 टीमों ने स्थानीय जिलों की पुलिस के साथ बाड़मेर सहित 5 जिलों में 13 जगह छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। पुलिस ने इन आरोपियों से काफी बड़ी मात्रा में यूएस, रशिया और इंडोनेशिया से महंगा कोयला बरामद किया। टीमों ने आरोपियों से करीब 1850 टन कोयला बरामद किया है।

इस 11 मामले 22 लोगों को भी पकड़ा है। भारी वाहनों और मशीनों को भी जब्त किया गया है। यह शातिर गैंग विदेश से कोयला लाकर गुजरात पोर्ट करती थी और वहां से ट्रकों में लोड कर हाई क्वालिटी कोयले में आरोपी हेराफेरी करते थे। जानकारी के मुकाबिक विदेशी इम्पोर्टेड कोयला 70 से 80 हजार रुपए मैट्रिक टन के भाव पर बाजार में मिलता है। जिसके चलते यह गैंग कोयले की चोरी कर देसी कोयले की मिलावट का खेल खेल रही थी। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि साल भर में करीब 1 हजार करोड़ रुपए के आयातित कोयले की चोरी की जा रही है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने इन जिलों में की छापेमारी

क्राइम ब्रांच की टीम ने बाड़मेर, बीकानेर, जालोर, जोधपुर ग्रामीण व आयुक्तालय तथा पाली जिलों में स्थानीय पुलिस के सहयोग से 13 जगहों पर छापेमारी की। जयपुर में एडीजी का पदभार ग्रहण करने के बाद सीनियर आईपीएस दिनेश एम.एन. के निर्देश में कार्रवाई हो रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *