Youtuber Armaan Malik के घर फिर गूंजी किलकारियां, दूसरी पत्नी कृतिका ने दिया बेटी को जन्म

admin

दिल्ली (एकता): मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस उनपर खूब प्यार बरसाते हैं। जैसा कि आपको पता है कि उनकी दोनों पत्नियां प्रेग्नेंट हैं। वह अपनी लाइफ की हर अपडेट अपने फैन्स के साथ शेयर करते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अरमान मलिक के घर फिर से किलकारियां गूंजी हैं।

बता दें कि उनकी दूसरी पत्नी कृतिका के घर बेटी ने जन्म लिया है। अरमान मलिक ने दो बार शादी की है। अरमान मलिक आए दिन अपनी निजी जिंदगी के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने फैंस से अपनी दूसरी पत्नी कृतिका की प्रेग्नेंसी के बारे में बात की थी। इसके साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बात का पता चला है कि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को सुनकर फैंस काफी खुश हैं।

अचानक बिगड़ गई कृतिका की तबीयत 

बता दें कि कृतिका मलिक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके साथ ही अरमान उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर आए, जिसके बाद डॉक्टर्स ने कृतिका को इलाज के लिए भर्ती किया। यह बात आग की तरह फैंस में फैल गई जिसके चलते कुछ लोग कृतिका से मिलने अस्पताल के बाहर भी पहुंच गए। लेकिन अरमान ने कहा कि हमें पता है आप लोग हमें बहुत प्यार करते हैं लेकिन इससे अस्पताल का माहौल खराब होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kritika malik (@kritika_malik_9)

 

कृतिका मलिक ने बेटी को दिया जन्म

अरमान ने अपनी सास यानी कृतिका की मां से मजाक में कहा कि वो दादी बन गई हैं, लेकिन उन्होंने फिर कहा कि ये तो मजाक है लेकिन किसे पता था कि ये मजाक इतनी जल्दी सच में बदल जाएगा। अरमान ने बताया कि कृतिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर को सुनकर उनके परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी खुशी से झूम रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *