मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में होंगे 7 देशों के नेता शामिल, जानें क्या है मोदी की रणनीति

DelhiPosting1

नई दिल्ली : अपने तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी द्वारा मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्ज़ू को आमंत्रित अतिथियों की सूची में आश्चर्यजनक रूप से शामिल किया गया है क्योंकि पिछले साल उन्होंने इंडिया आउट अभियान चलाया था ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार पद एवं गोपनीयता कि शपथ लेने जा रहे हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के शीर्ष नेताओं को गुरुवार को न्योता भेजा गया। जिन देशों के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है, उनमें बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स और श्रीलंका शामिल है। पहले कहा गया था कि पांच पड़ोसी देशों के नेताओं को ही न्योता भेजा जाना है लेकिन गुरुवार को पीएम मोदी के निर्देश पर मालदीव और सेशेल्स को भी उस सूची में जोड़ दिया गया।

ऐसा माना जा रहा है कि नेबर फर्स्ट यानी पड़ोसी पहले की नीति के तहत नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के अलावा हिन्द महासागर के पड़ोसी देशों को भी साथ लाना है। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने गुरुवार को मालदीव और सेशेल्स को भी सूची में जुड़वाया है। इससे पहले पीएम ने बुधवार को बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के नेताओं के साथ फोन पर अलग-अलग बातचीत की थी और उन्हें अपने तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद गुरुवार को औपचारिक तौर पर सभी सात देशों को निमंत्रण भेजे गए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *