उत्तर प्रदेश में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से कार में चल रहा था लिंग जांच का गोरख धंधा

DelhiPosting1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिंगानुपात में सुधार के लिए हरियाणा के पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी, और देश में लगातार गिर रहे लिंगानुपात में बढ़ोतरी को लेकर हरियाणा का पीएनडीटी विभाग लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहा है, इसी कड़ी में सोनीपत पीएनडीटी टीम ने आज फिर उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिंग जांच का गोरख धंधा चलाने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जोकि शातिराना तरीके से लिंग जांच करते थे, देखिए इस रिपोर्ट में।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत पीएनडीटी टीम को काफी लंबे अरसे से गुप्त सूचना मिल रही थी कि सोनीपत का रहने वाला एक शख्स शौकीन उत्तर प्रदेश में आपने साथियों सहित एक लिंग जांच का गोरख धंधा चला रहा है और वह इसके लिए पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन का प्रयोग करता है , इस आधार पर सोनीपत पीएनडीटी टीम ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया और आज शौकीन के पास एक गर्भवती महिला को भेजा गया , जिसको लेकर शौकीन पहले तो बागपत गया जहां उसे मेडिकल स्टोर चलाने वाला शक्ति सिंह नाम का युवक मिला , फिर दोनो उस महिला को लेकर मेरठ पहुंचे , जहां शाहनवाज और असलम एक कार में वहां पहुंचे और गर्भवती महिला को कार में बैठा कर एक जॉनी नाम की जगह पर पहुंच गए महिला का कार में ही अल्ट्रा साउंड किया गया , जैसे ही पीएनडीटी टीम को महिला ने इशारा किया तो टीम ने पहले तो शौकीन , शाहनवाज और शक्ति सिंह को काबू किया लेकिन असलम मौका देखकर वहां से फरार हो गया, इसके बाद टीम ने मेरठ पुलिस के साथ साथ उत्तर प्रदेश के स्वास्थय विभाग को इसकी सूचना दी तो दोनो विभाग मौके पर पहुंच गए और सोनीपत पीएनडीटी टीम ने तीनो को लेकर पुलिस थाना पहुंच गई , हालांकि अब मेरठ पुपिस और स्वास्थय विभाग इस गिरोह से पूछताछ कर रही है।

सोनीपत पीएनडीटी टीम ने इससे पहले भी दर्जन भर से ज्यादा लिंग जांच के लिए उत्तर प्रदेश में छापेमारी की है और वहां से कई बार ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश किया है जोकि उत्तर प्रदेश के अलग अलग इलाकों में लिंग जांच का गोरख धंधा चलाते है, हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार भी इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर करती है लेकिन हरियाणा के भोले भाले लोगो को उत्तर प्रदेश में इस तरह के गोरख धंधा चलाने वाले शातिर दिमाग वाले चुना भी लगा रहे हैं और उत्तर प्रदेश में लिंग जांच करने वाले गिरोह सक्रिय नजर आ रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *