जींद : जींद के अर्जुन स्टेडियम में रविवार को युुवा मित्र मंडल द्वारा 35 जरूतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। युवा मित्र मंडल के प्रधान पवन सिंगला ने बताया की आज सातवां सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। संस्था अबतक 265 लडकियों की शादी करवा चुकी है। 810 लड़कियों का घरेलू समान दे चुकी है। जिन लड़कियों की शादी करवाई जाती है, उनको घरेलू जरूरत का समान सस्था द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। बारात तथा आने वाले मेहमानों के खाने-पीने का प्रबंध भी किया गया है।
समाज सेवी राजकुमार गोयल ने बताया की युवा मित्र मंडल द्वारा पिछले 7 वर्षों से जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया जा रहा है। अब की बार 35 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया गया है। बेटियों को जरूरत का घरेलू सामान दिया गया है। दोनों पक्षों व उनके साथ आए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।