डॉक्टर के अनुसार – बिलों में कटौती और भुगतान न होने के चलते लिया गया फैसला

admin

हरियाणा- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा ने आज यानी 16 मार्च को बड़ी घोषणा करते हुए राज्य के आयुष्मान कार्डधारकों और चिरायु कार्डधारकों को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा आईएमए ने एक पत्र जारी कर एलान किया है कि आज से पूरे हरियाणा में आईएमए हरियाणा के आव्हान पर आयुष्मान अनुबंधित अस्पताल आयुष्मान और चिरायु कार्ड के लिए काम नहीं करेंगे। ऑर्थोपेडिक सर्जन सुरेश अरोड़ा के अनुसार हरियाणा के अस्पतालों का 200 करोड़ से ज्यादा का बकाया नहीं दिया गया है जिसके चलते वह अब आयुष्मान कार्ड और चिरायु योजना के तहत इलाज करने में असमर्थ है ।

डॉक्टर ने बताया कि हरियाणा आईएमए ने सरकार को जारी पत्र में लिखा गया है कि पहले भी हमने अपनी समस्या लगातार सरकार को बताई है लेकिन सरकार की तरह से कोई कदम नहीं उठाया गया। सरकार का यह रवैया आयुष्मान के पैनल वाले हरियाणा के अस्पतालों में असंतोष पैदा कर रहा है। फरीदाबाद के सूर्य ऑर्थोपेडिक ट्रामा सेंटर के संचालक डॉक्टर सुरेश अरोड़ा और अक्षोम हॉस्पिटल के जरनल फिजिशियन डॉ. सुमित शर्मा ने कहा कि पिछले एक डेड साल से सरकार के साथ हमारी कई तरह की समस्या चल रही है जिसके कारण इस योजना को निजी अस्पतालों में बंद किया गया है। इसमें सबसे बड़ी प्रॉब्लम है कि जब भी किसी बिल की पेमेंट के लिए अप्रूवल लिया जाता है तो उसमें भारी कटौती कर दी जाती है वही पिछले एक 2 साल से पेमेंट का भुगतान भी नहीं किया जा रहा जिसके चलते हरियाणा के अस्पतालों का करीब 200 करोड़ से ज्यादा का अमाउंट पेंडिंग पड़ा है जिसके चलते वह अस्पताल चलाने में असमर्थ हैं । डॉक्टर ने बताया कि हालांकि सरकार ने उन्हें जुबानी वादे जरूर किए हैं लेकिन पहले भी इस तरह के वादे किए जा चुके हैं लेकिन उन्हें ना तो पेमेंट मिली ना ही कोई लिखित में ठोस नतीजा निकला इसलिए अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने तय किया है कि वह अब इन योजनाओं के तहत इलाज नहीं करेंगे । हालांकि उन्होंने कहा कि कोई इमरजेंसी कैसे होगा तो वह इलाज जरूर करेंगे लेकिन आयुष्मान कार्ड के तहत कोई इलाज नहीं होगा ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *