मोटरसाइकिल पर घूमने वाले आवारागर्दी करने वालों व बुलेट पर पटाखे बजाने वालों पर कैथल ट्रैफिक पुलिस अब सख्त नजर आ रही है, ट्रैफिक SHO रमेश ने कैथल के पेहोवा चौक पर 20 मॉडिफाइड बुलेट के साइलेंसर उतरवाकर उनको नष्ट किया है। ट्रैफिक SHO ने साफ तौर पर कहा के बुलेट को मॉडिफाई करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी अगर नंबर प्लेट पर जाति सूचक शब्द लिखे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी अगर कोई भी गलियों में मोहल्ले में बाजार में बुलेट पर पटाखे बजाते हुए नजर आए तो आप उसकी वीडियो बनाकर ट्रैफिक एसएचओ के नंबर पर भेजे उनके घर पोस्ट चालान भिजवाया जाएगा।
SHO द्वारा जारी किया गया नंबर
नागरिकों को जागरूक करने के लिए बताया कि डायल 112 बुलाकर भी आप यह शिकायत कर सकते हैं , कैथल में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए किसी भी प्रकार से नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कैथल की पुलिस कप्तान की ओर से साफ निर्देश दिए गए हैं के बुलेट को मॉडिफाई करवा कर चलने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।