दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के मशहूर कपल में सिद्धार्थ और कियारा की जिंदगी का सबसे अहम दिन है। बता दें कि रॉयल वेडिंग में कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। हाल ही में मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। मलाइका अरोड़ा ने भी अपने स्टनिंग लुक में एंट्री दी। अभिनेत्री का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की मंगलवार को सूर्यगढ़ पैलेस में शादी हो रही है। कपल की रॉयल वेडिंग देख हर कोई हैरान हैं। यूजर्स वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने मलाइका की तारीफ भी की।
