दिल्ली (एकता): ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टेलीविजन जगत का सबसे मशहूर सीरियल में से एक है। ये सीरियल काफी सालों से चल रहा है। आज भी काफी लोगों का यह सीरियल पसंदीदा है। बता दें कि इस सीरियल में प्रणाली राठौड़ (अक्षरा) और हर्षद चोपड़ा (अभिनव) लीड रोल में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। जो कि फैंस को काफी पसंद आ रही है।

सीरियल में उनकी जोड़ी को ‘अभिरा’ कहकर बुलाया जाता है। दोनों एक्टरों को इस सीरियल से काफी पहचान मिली है। वहीं बात करें प्रणाली की वह अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रही है। काफी लोग उनके रोल को पसंद कर रहे हैं। उनको सीरियल में काफी प्यार भी मिल रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रणाली ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के हर एक एपिसोड के लिए अच्छी फीस मिलती है। वह हर एपिसोड की फीस 55 हजार रुपए लेती है। बताया जा रहा है कि हाल ही में प्रणाली ने एक नई कार खरीदी है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर कार की काफी तस्वीरें वायरल हो रही थी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के को एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ उनके रिलेशनशिप की खूब चर्चा हो रहती है। हालांकि उन्होंने ऐसा कहने से मना किया है। वहीं दूसरी तरफ ये शो काफी सालों से चला आ रहा है। सीरियल दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। हर पार्ट में कुछ न कुछ राज खोलकर सफलता की सीढ़ी चढ़ रहा है। जिससे दर्शकों का क्रेज बढ़ जाता है।
