दिल्ली (एकता): तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफरों में से एक राकेश मास्टर के नि+धन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शो+क की लहर दौड़ गई। बता दें कि 53 साल की उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार राकेश मास्ट के नि+धन पर कई बड़े सितारों और फैंस ने दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक राकेश एक हफ्ते पहले विशाखापत्तनम में एक आउटडोर शूटिंग के बाद हैदराबाद लौटे थे। उसके बाद से ही वह बी+मार पड़ गए।जब उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उन्हें हैदराबाद के गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका काफी इलाज किया लेकिन कुछ फर्क नहीं पड़ा। आखिरकार उन्होंने रविवार को अं#तिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह डायबीटिज के साथ-साथ गंभीर मेटाबॉलिक एसिडोसिस से पी+ड़ित थे। उनके नि+धन से कई सितारों को झटका लगा।

डांस रियलिटी शो से शुरू किया था करियर
बता दें कि राकेश मास्टर ने अपना करियर ‘आटा’ और ‘धी’ जैसे डांस रियलिटी शो से शुरू किया। उन्होंने अपने करियर में काफई उतार-चढ़ाव देखे। रियलिटी शो के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की। लगभग 1,500 फिल्मों के लिए कोरियोग्राफर के रूप में काम किया। इसके साथ ही उन्होंने कई हिट गाने दिए। उनकी इंडस्ट्री में काफी पहचान बनी हुई थी। वह काफी मशहूर हस्ती थे।

साउथ के कई बड़े सितारों के साथ किया काम
गौरतलब है कि कोरियोग्राफर राकेश मास्टर का जन्म तिरुपति में हुआ था। उनका असली नाम एस. रामाराव था। करियर शुरू करने से पहले उन्होंने हैदराबाद में मास्टर मुक्कू राजू के अधीन भी काम किया। उन्होंने वेंकटेश, नागार्जुन, महेश बाबू, राम पोथिनेनी और प्रभास जैसे कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया। उन्होंने कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूरी भी बनाए रखी।
