दिल्ली (एकता): तब्बू बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। उनका असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। वह 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री है। उन्होंने अपनी कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग की। हाल ही में अभिनेत्री गोवा बीच पर नजर आई। मीडिया सूत्रों के अनुसार तब्बू ने 51 की उम्र में पहली बार बोल्ड अंदाज में दिखी। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि तब्बू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सुलझी हुई अभिनेत्री है। गोवा वाले बीच पर उन्हें देख शिल्पा शेट्टी भी खुद को रोक न पाईं। हालांकि हमने उनको अक्सर साड़ी, सूट या ट्रेडिशनल ड्रैस में ही देखा है लेकिन ऐसे बोल्ड लुक में उनको पहली बार देखा गया। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री ने गोवा बीच पर आनंद उठाया और एक बगीचे के नीचे बैठकर फोटोशूट भी करवाया। तब्बू ने कई पोज देकर तस्वीरें खिंचवाई। उन्होंने फोटोशूट के दौरान सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। तब्बू ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘गोवा इज ऑलवेज गुड…’।

तब्बू ने एक समुद्र किनारे छतरी के नीचे बैठकर बोल्ड पोज दिए। गोल्डन हूप इयररिंग्स के साथ व्हाइट हॉल्टर नेक ड्रेस पहनी थी। गौरतलब है कि तब्बू ने इससे पहले ब्लैक ड्रेस में एक फोटो शेयर की। फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर हैरान रह गए। बता दें कि अजय और तब्बू ने साथ-साथ ‘विजयपथ’,’हकीकत’, ‘तक्षक’ और ‘दृश्यम’, ‘गोलमाल अगेन’ में साथ काम किया। तब्बू हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ए सूटेबल ब्वॉय में दिखी थीं। तब्बू की काफी फिल्में हिट रहीं। उनकी जोड़ी अजय देवगन के साथ काफी लोग पसंद करते हैं। उनकी कैमिस्ट्री लोगों को काफी अच्छी लगती है।
