दिल्ली (एकता): टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश ने अपना 30वां जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया। बता दें कि अभिनेत्री ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा और परिवार के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनका ग्लैमरस लुक सामने आया। जिसे देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री ने रेड हॉल्टर-नेक गाउन पहना हुआ था। जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आई। तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि उनकी एक वीडियो भी वायरल हो रही हैं जिसमें वह उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा उनकी गाड़ी से उतरने में मदद करते हैं। अभिनेत्री ने कैमरे के सामने काफी पोज दिए। तेजस्वी बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान काफी सुंदर दिख रही थी। उनका रेड हॉल्टर-नेक गाउन लोगों का दिल जीत रहा था। उन्होंने ड्रैस के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स कैरी किए थे। करण कुंद्रा ने एक ब्लैक टी-शर्ट के साथ नैवी ब्लू जैकेट और मैचिंग ट्राउजर में नजर आए। दूसरी तरफ जन्मदिन की पार्टी में करण अभिनेत्री के परिवार का हाथ पकड़कर रेस्टोरेंट में लेकर गए। इससे पता चलता है कि करण तेजस्वी की फैमिली के काफी करीब हैं।

जानकारी के मुताबिक तेजस्वी ‘नागिन 6’ में प्रथा और प्रार्थना का किरदार निभा रही हैं। ‘नागिन’ में वह अपना जलवा बिखेरती रहती है, लेकिन दूसरी तरफ उनका दिलकश दीदार लोगों बेहद पसंद आ रहा है। पिछले साल अभिनेत्री की मराठी फिल्म भी रिलीज हुई थी। वहीं करण कुंद्रा भी इन दिनों ‘तेरे इश्क में घायल’ में अहम रोल करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि करण और तेजस्वी बिग-बॉस 15 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वह हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं।
