दिल्ली (एकता): अजय देवगन भारतीय हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के कामयाब एक्टर्स में से एक हैं। वह अपनी हर फिल्म में अलग-अलग रोल में नजर आते हैं। अब हाल ही में उनकी फिल्म ‘मैदान’ फिर से पोस्टपोन हो गई है। हालांकि वह 23 जून को रिलीज होने वाली थी। लेकिन किसी कारणों की वजह से वह रिलीज नहीं हो पा रही। हैरान ही बात ये है कि उनकी फिल्म 7वीं बार पोस्टपोन हो चुकी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार ‘बधाई हो’ के डायरेक्टर अमित रवींद्रनाथ शर्मा फिल्म ‘मैदान’ का काम संभाल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘मैदान’ में अजय देवगन ने दिग्गज फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का रोल अदा किया है।
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि यह फिल्म काफी महत्वाकांक्षी है। खास बात यह है कि फिल्म की शूटिंग में दुनिया भर के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका निभाई है। इसमें कई देशों के फुटबॉल खिलाड़ियों को मैचों में खेलने के लिए न्यौता दिया गया है। मैदान के लिए मैचों की एक सीरीज की शूटिंग इंटरनेशनल लेवल पर की गई है। जिसमें सब फुटबॉल खेलते अपना प्रद+र्शन दिखा रहे हैं। ये एक ऐसी फिल्म है जिसपर भारत को गर्व होगा। हालांकि यह फिल्म पहले 23 जून को रिलीज हो रही थी लेकिन अब कब रिलीज होगी इसका पता नहीं लगा है।

सूत्रों के मुताबिक जून के महीने में फिल्म ‘आदिपुरुष’ के अलावा ‘सत्यप्रेम की कथा’ भी रिलीज होनी है। ऐसे में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी की ये फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है। जिसके चलते डायरेक्टर अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने फिल्म ‘मैदान’ को रोकने ही ठीक समझा। अब इस फिल्म के रिलीज होने की जानकारी कब मिलेगी कहा नहीं जा सकता है।
