कार्तिक-कियारा की फिल्म का जारी हुआ ट्रेलर, पहली बार अभिनेत्री के नए लुक पर फिदा हुए फैंस

admin

दिल्ली (एकता): कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई। वह अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का ट्रेलर 5 जून को रिलीज हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार फिल्म के ट्रेलर के बाद पहली बार फैंस ने उन्हें नए लुक में देखा। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जानकारी के मुताबिक कियारा चाहे एयरपोर्ट पर स्पॉट हों या फिर वह किसी पार्टी का हिस्सा बन रही हों, उनकी तस्वीरें हमेशा ही लड़कियों को नया लुक दे ही जाती है। फैंस उनकी तस्वीरों पर फिदा हुए हैं। हाल ही में कियारा फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के घर के बाहर स्पॉट हुई। ट्रेलर रिलीज होने के बाद साजिद नाडियाडवाला ने इन हाउस एक पार्टी थ्रो की थी। कियारा इस बार नए लुक में नजर आई।

बता दें कि इस कैजुअल विजिट के लिए अभिनेत्री ने रिलैक्स्ड फिट ऑउटफिट कैरी किया था, जोकि टू पीस सेपरेट्स सेट्स में होने के अलावा डिफरेंट शेड में था। अपनी स्लिम-ट्रिम बॉडी के हर एंगल को हाइलाइट करने के लिए कियारा आडवाणी ने वाइट कलर का स्पैगेटी टॉप पहना था। कियारा आडवाणी ने पेरिस बेस्ड फैशन हाउस Saint Laurent का नियॉन ग्रीन टोट बैग लिया हुआ था, जिसकी कीमत 3,61,411 रुपए बताई जा रही है। इस हैंडबैग को लेदर से तैयार किया गया है। कियारा ड्रैस में काफी अच्छी दिख रही थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *