दिल्ली (एकता): मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बता दें कि कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार उनकी तबीयत को देखते हुए मेडिकल ग्राउंड रिपोर्ट पर 6 हफ्तों की जमानत दी गई। बता दें कि सत्येंद्र जैन को दिल्ली से बाहर जाने की इजाजत नहीं मिली है। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते यहीं रहेंगे। अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
दिल्ली के AAP नेता सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, जानें पूरा मामला
Leave a comment