दिल्ली (एकता): दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1 जून तक उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार कोर्ट ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अध्ययन के उद्देश्य से कुर्सी और टेबल प्रदान करने के उनके अनुरोध पर विचार करें। सिसोदिया को न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था।
मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 1 जून तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
Leave a comment