Delhi AIIMS ने दी मरीजों को राहत, अब सस्ते मिलेंगे आर्थोपेडिक इंप्लांट

admin

दिल्ली (एकता): दिल्‍ली स्थित एम्‍स आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि अब अमृत फार्मेसी से एम्स में सस्ते आर्थोपेडिक इंप्लांट मिलेंगे। मरीजों को अब किसी भी चीज़ के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब सस्ती दर की दवाइयों का निर्माण काउंटर के पास ही किया जाएगा। बता दें कि पहले सर्जरी करवाने वाले मरीजों को काफी महंगे इंप्लांट खरीदने पड़ रहे थे। लेकिन अब उन्हें सुविधा मिल गई है। उम्मीद है कि जल्द ही काउंटर को बनाकर उसमें इंप्लांट की सुविधा मरीजों को दी जाएगी।

बता दें कि एम्स ने समझौता किया है। प्रशासन ने 29 अक्टूबर को अमृत फार्मेसी के स्टोर से इंप्लांट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इस सुविधा पर जितना खर्चा आएगा उस पर बात की जा रही है। इस काउंटर पर काफी समय से काम चला हुआ था लेकिन ये लेट हो गया। अभी पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, सफदरजंग अस्पताल, एम्स ऋषिकेश व अन्य अस्पताल में रोगियों की आवश्यकता के अनुसार डॉक्टर की सिफारिश पर इंप्लांट खरीद रहे हैं। इससे मरीजों का इलाज सस्ते से हो सकेगा। उन्हें किसी भी दवाइयों या अन्य किसी चीज़ के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *