Actress आलिया भट्ट के बाद अब सास नीतू कपूर खूब बटोर रही सुर्खियां, करोड़ों का खरीदा आलीशान अपार्टमेंट

admin

दिल्ली (एकता): एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं। वह बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। कपूर खानदान की बहू और बेहतरीन अदाकारा आलिया भट्ट हाल ही में ‘गुच्ची क्रूज 2024’ में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि बहू आलिया भट्ट के बाद अब उनकी सास नीतू कपूर भी चर्चा में आ गई है। आपको जानकर खुशी होगी कि आलिया भट्ट के बाद अब उन्होंने एक घर खरीदा है। जिसकी कीमत करोड़ों की बताई जा रही है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार आलिया बुधवार देर रात मुंबई वापस लौटी। मुंबई में उनकी सास ने एक नया आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। उनके इस घर की चर्चा काफी हो रही है। आपको शायद पता होगा कि आलिया भट्ट ने कई महीने पहले नई प्रॉपर्टी खरीदी थी। अब नीतू कपूर ने यह बड़ी खुशखबरी दी है। जानकारी के मुताबिक नीतू तपूर ने मुंबई में बिजनेस एरिया बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी। इस आलीशान अपार्टमेंटकी कीमत 17.4 करोड़ की बताई जा रही है। अभिनेत्री ने 1.04 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी 10 मई को खरीदी।

गौरतलब है कि एक महीने पहले ही अभिनेत्री आलिया ने कई घर खरीदे थे। जिसे बांद्रा वेस्ट में उनके प्रोडक्शन हाउस ने खरीदा है। कहा जा रहा है कि आलिया ने अपनी बहन शाहीन भट्ट को 7.68 करोड़ रुपए के दो अपार्टमेंट भी गिफ्ट में दिए थे। इसकी भी खूब चर्चा हुई थी। बॉलीवुड में काम करते हुए आलिया भट्ट को 11 साल हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी। उनकी ये फिल्म काफी हिट रही थी। आलिया ने अपने करियर में अब तक कई शानदार फिल्मों में काम किया। उनकी हर फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *