दिल्ली (एकता): सीबीएसई की ओर से जारी किए गए 12वीं कक्षा के रिजल्ट में कई छात्रों में खुशी का माहौल देखने को मिला तो कईयों के चेहरों पर उदासी देखी गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली में आत्महत्या करने के 2 मामले सामने आए हैं। जिसकी वजह सिर्फ रिजल्ट था।
बता दें कि एक मामला सुल्तानपुरी से है और दूसरा हरि नगर का है। बता दें कि दोनों छात्राओं ने परीक्षा में फेल होने पर आत्महत्या की है। इस घटना से राजधानी में हड़कंप मच गया। वहीं दोनों छात्राओं से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जानकारी के मुताबिक रिजल्ट आने के बाद से छात्रा तनाव में थी। परीक्षा में कम नंबर आने पर उन्होंने खौफनाक कदम उठाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मामलों की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी हुई है।