‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की एक्ट्रेस ने 15 साल बाद शो के प्रोड्यूसर पर लगाए गं+भीर आरोप, वजह कर देंगी हैरान

admin

दिल्ली (एकता): टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने पिछले 15 सालों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह शो काफी समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। हर दिन ‘तारक मेहता’ में नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार लंबे समय तक इस शो से जुड़ी एक्ट्रेस रोशन सोढ़ी यानी जेनिफर मिस्त्री ने नाटक के निर्माता असित मोदी पर शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। जेनिफर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच हुआ है। बता दें कि जेनिफर ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माताओं पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि शो के सेट पर माहौल कितना खराब रहता है।

जानिए जेनिफर ने शो के मेकर्स के बारे में क्या कहा

अभिनेत्री जेनिफर ने कहा कि उनके साथ शो में काफी समय से मानसिक और यौन शोषण हो रहा था। कई बार मेरे साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की गई। लेकिन जब यह सब हद से बाहर हो गया तो मुझसे ये बर्दाश्त नहीं हुआ। जब मैं शो के सेट पर थी तो उन्होंने मुझे कई बार रोकने की कोशिश की। इतना ही नहीं कई बार जबरदस्ती दरवाजा बंद कर दिया गया। इसलिए मुझे यह बड़ा कदम उठाना पड़ा। मैंने असित मोदी, सोहिल रमानी, जटित बजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा, दोषियों को सजा मिलेगी।

जानिए शो के प्रोड्यूसर ने क्या कहा

बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के प्रोड्यूसर असित मोदी भी एक्ट्रेस जेनिफर के इस आरोप से हैरान हैं। उन्होंने कहा कि पहली बात तो यह मुझ पर लगाए जा रहे सभी आरोप सही नहीं हैं। शो छोड़ने के बाद उन्होंने जो कुछ कहा, उसके हमारे पास सभी सबूत हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *