दिल्ली (एकता): दिल्ली के जंतर-मंतर पर 16वें दिन पहलवानों का धरना जारी है। बता दें कि सोमवार को पहलवानों के समर्थन में किसानों का जत्था उनसे मिलने पहुंचा। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार किसानों ने वहां पहुंचने के बाद नारेबाजी की और पुलिस बैरिकेड्स को तो+ड़ धरना+स्थल तक पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक किसानों इस दौरान सरकार के खिलाफ नारे+बाजी की। उन्होंने कहा कि आरोपों में फंसे भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रद+र्शन जारी है। पहलवानों की मांग है कि दिल्ली पुलिस उनको जल्द गिर+फ्तार करे। गौरतलब है कि रविवार को पहलवानों से मिलने एसकेएम और खाप नेता भी पहुंचे थे।