दिल्ली (एकता): टीवी के पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के फैंस के लिए खुशखबरी है। रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी शो के सबसे बेहतर होस्ट में से एक माने जाते हैं। बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन की तैयारी चल रही है। इस सीजन में अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और खूबसूरत हसीना का नाम जुड़ा है। ये हसीना मोरक्को में जन्मी सौंदस मौफकीर है। वह मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भारत आई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सौंदस मौफकीर ने एमटीवी के रियलिटी शो रोडीज एक्स9 में हिस्सा भी लिया। उसकी इस शो में काफी पहचान बन गई। लोग उसे जानने लगे। लाखों लोग उनके दीवाने हैं। हाल ही में उन्होंने स्प्लिट्सविला एक्स4 में हिस्सा लिया और अपने साथी हामिद बरकजी के साथ मिलकर इस शो में जीत हासिल की।

जानकारी के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी’ स्टंट बेस्ड शो है। हालांकि सौंदस मौफकीर इस शो का हिस्सा बनने के लिए खुश भी है और नर्वस भी। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से इस शो में आना चाहती थी। आखिर वो दिन आ ही गया और उन्हें इस शो के लिए चुना गया।

सौंदस मौफकीर ने कहा कि मैं प्रोफेशनल एक्टर्स के साथ काम करूंगी। उसने कहा कि मैं स्विमिंग, ड्राइविंग और हिंदी बोलना सीखा है। इतनी तैयारी के बाद भी उन्हें चूहों का डर सताता है। बता दें कि इस शो में जिन सितारों का नाम शामिल है वह शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, रूही चतुर्वेदी, अर्जित तनेजा, नायरा बनर्जी, रोहित रॉय हैं। हालांकि इस शो में कई नाम और भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन फिलहाल इन नामों पर मोहर लग चुकी हैं। रोहित शेट्टी का ये शो काफी समय से चला हुआ है। हर साल फैंस को इस शो का इंतजार रहता है। खतरों के खिलाड़ी का अब यह 13वां सीजन है। भारत के अलावा विदेशों में भी इस शो को कई लोग पसंद करते हैं।
