जानिए क्यों AR Rahman के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंची पुलिस, बंद करवाया शो

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड और देश के मशहूर म्यूजिशियन के कॉन्सर्ट के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब लाइव कॉन्सर्ट में स्टेज पर चढ़कर पुलिस ने शो बंद करवाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि पुणे पुलिस ऑफिसर ने इसे बंद करवाने के लिए कहा। दरअसल रहमान के कॉन्सर्ट रात के 10 बजे के बाद चलने के कारण बंद करवाना पड़ा। क्योंकि 10 बजे के बाद शो को चलाने की इजाजत नहीं होती। ऐसे में पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ARR (@arrahman)


बता दें कि जब पुलिस स्टेज पर पहुंची तब एआर रहमान वहां परफॉर्म कर रहे थे। ये कॉन्सर्ट पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में हो रहा था। लोग रहमान के गानों पर झूम रहे थे तभी वहां पुलिस आ दमकी। उन्होंने शो को बंद करवाने की चेतावनी दी। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एआर रहमान माइक स्टेज पर गाना गा रहे हैं। साथ में पुलिस अधिकारी कॉन्सर्ट को रोकने का इशारा कर रहे हैं।

एआर रहमान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट 

एआर रहमान ने शो रुकवाने को लेकर कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने इसके साथ लिखा प्यार देने के लिए पुणे का शुक्रिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वह वादा करते हैं जल्द वो फिर से वहां आएंगे और गाना गाएंगे। इस शो में बिग बॉस फेम सिंगर अब्दु रोजिक ने भी परफॉर्म किया। अब्दु ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *