पहली बार Sonam Kapoor लंदन की रॉयल फैमिली का बनेगी हिस्सा, Kings Charles की ताजपोशी में करेंगी परफॉर्म

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर को फैशन दीवा भी कहा जाता है। वह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। फिलहाल उन्होंने काफी वक्त से फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। हाल ही में उनसे जुड़ी एक खास खबर सामने आई है। बता दें कि इस साल 7 मई को लंदन की रॉयल फैमिली का वह हिस्सा बनने जा रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में वह इकलौती भारतीय मेहमान होगी। जिन्हें इस ताजपोशी में शामिल होने का न्यौता दिया गया है।

बता दें कि इस ताजपोशी में कई हॉलीवुड स्टार्स और देश के बड़े सेलेब्रिटीज के साथ वह शामिल होगी। किंग और क्वीन दोनों का राज्याभिषेक 6 मई को होगा। जिसके अगले ही दिन जश्न के तौर पर कॉन्सर्ट होगा। जिसमें हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज सहित कई फिल्म और पॉप सितारों के प्रदर्शन शामिल होंगे। सोनम कपूर कथित तौर पर 7 मई को होने वाले किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक संगीत कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगी। गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में आईपीएल क्रिकेट मैच से एप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ सोनम कपूर की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसको काफी लोगों ने पसंद किया था। सोनम कपूर की काफी फैन फॉलोइंग है।

वह ‘कॉमनवेल्थ वर्चुअल गाना बजानेवालों को पेश करने के लिए बोले गए शब्द प्रदर्शन देने के लिए मंच पर दिखाई देंगी। बता दें कि वह अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन में ही रहती हैं। इतना ही नहीं वह समय-समय पर भारत आती जाती रहती हैं। पहली बार उनको इस शाही समारोह में जाने का मौका मिला है। सोनम कपूर कुछ महीनों पहले ही मां बनी हैं जिसके बाद वो मदरहुड को काफी इन्जॉय कर रही हैं। हालांकि वह इस समय हिंदी जगत सिनेमा से काफी दूर है। आने वाले समय में उनकी ब्लाइंड रिलीज होगी लेकिन ये फिल्म कब रिलीज की जाएगी ये जल्द ही पता चल जाएगा। उनके फैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *