ग्रेटर नोएडा में एक बिल्डिंग में लगी भयानक आग, सोसायटी के लोगों में मची भगदड़

admin

ग्रेटर नोएडा (एकता): ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी-2 14 एवेन्यू में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक बिल्डिंग के निचले हिस्से में भीषण आग लग गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस घटना से पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। बता दें कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आग को बुझाने का काम शुरू किया। वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

आग इतनी भयानक तरीके से फैली है कि उस पर काबू पाने में काफी समय लग रहा है। बता दें कि आग लगने के समय बिल्डिंग में कोई नहीं था। सब लोग बाहर निकल आए थे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। आग की लपटें उठती सोसायटी में भगदड़ मच गई। बिल्डर प्रबंधन ने फायर बिग्रेड को तुरंत घटना की सूचना दी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *