Bollywood की ‘सड़क 2’ फेम मशहूर अभिनेत्री को Drugs मामले में किया गया गिरफ्तार

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस क्रिसन परेरा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वह ‘सड़क 2’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं है। मीडिया सूत्रों के अनुसार क्रिसन परेरा पिछले काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई थी। बता दें कि एक्ट्रेस को ड्रग्स तस्करी के मामले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय क्रिसन परेरा को UAE में पकड़ कर शारजाह जेल में बंद किया गया। लेकिन अब इस केस में नया खुलासा हुआ है। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री को इन सबमें फंसाया गया था। ये सब किसी प्लान के तहत किया गया। पता चला है कि ये साजिश मुंबई के एक बिजनेसमैन ने रची थी। मुंबई पुलिस ने यह खुलासा किया है।

अभिनेत्री के परिजनों ने मुंबई पुलिस से इस मामले की जांच के लिए शिकायत की थी। जिस शख्स ने यह साजिश रची वह बेकरी का बिजनेस करता है। उसने क्रिसन परेरा को इंटरनेशनल वेब सीरीज में ऑडीशन का ऑफर भेजकर दुबई बुलाया था। हैरानी की बात यह है कि इस ऑडीशन में क्रिसन परेरा को एक ट्रॉफी दी गई जिसमें ड्रग्स की खेप छुपी हुई थी। जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी चरफ आरोपियों को 2 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *