केदारनाथ में दिल दहला देने वाला हादसा: हेलीकॉप्टर के पंखे से यूकाडा के ऑफिसर का सिर कटा, हुई मौत

admin

केदारनाथ (एकता): उत्तराखंड के केदारनाथ में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जहां एक यूकाडा के ऑफिसर को दर्दनाक मौत मिला। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को यूकाडा का ऑफिसर हेलीकॉप्टर में बैठते समय पिछले पंखे की चपेट में आ गया। जिससे उसका सिर कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि इस घटना से केदारनाथ में हड़कंप मच गया।

बता दें कि रविवार को लगभग पौने दो बजे केदारनाथ धाम में यूकाडा की टीम निरीक्षण करने के बाद वापस लौट रही थी। आगामी 25 अप्रैल से हेली सेवाएं शुरू होनी है। टीम में यूकाडा के तीन अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे मौजूद थे। यह सभी वापस लौट रहे थे अचानक यूकाडा अधिकारी हेलीकॉप्टर में बैठते समय पंखे की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि मृतक यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी निवासी हरिद्वार है। अभी तक प्रशासन द्वारा किसी जांच के निर्देश नहीं दिए हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव के पंचमाने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन कंपनी का था।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *